Categories: हिमाचल

सुंदरनगरः डैहर के लोगों को डेंगू के बारे में किया गया जागरुक

<p>मंड़ी जिले के सुंदरनगर की ग्राम पंचायत डैहर में जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम के मद्देनज़र डेंगू से लोगों को लेकर अपनी अपनी पूर्व तैयारियां शुरु कर दी हैं। लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से वीरवार को स्थानीय विधायक राकेश जंबाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में डेंगू अधिक फैलता है। इसकी रोकथाम के सभी उपाय अभीसे करना जरुरी है ताकि इसको फैलने से रोका जा सके।</p>

<p>कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने डेंगू से निपटने की स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की जानकारी दी। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अपनी अग्रिम तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों के घर-घर जाकर डेंगू की रोकथाम के बारे में जागरुक किया जाए। लोगों को शिक्षित करने के लिए जागरुकता कमेटियों का गठन किया जा रहा है। लोगों से आह्वान किया गया कि डेंगू की रोकथाम के लिए अपने घर के आसपास किसी भी प्रकार के खरपतवार को ना उगने&nbsp; दें। पानी की टंकी और पेयजल के लिए उपयोग किए जाने वाले बर्तनों को ढक कर रखें और आसपास पानी जमा ना होने दें।</p>

<p>बता दें कि पिछले साल बरसात के मौसम में मंडी जिले की ग्राम पंचायत डैहर और उसके आसपास के इलाकों में डेंगू से 500 से अधिक मामले सामने आए थे। इस बार ऐसी स्थिति ना हो इसके लिए अभी से प्रयास करना जरुरी है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3297).jpeg” style=”height:673px; width:450px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना देगी बेटियां को नई उड़ान : राजीव भारद्वाज

प्रधानमंत्री मोदी की सुकन्या समृद्धि योजना देगी बेटियां को नई उड़ान: राजीव भारद्वाज 2023 के…

12 mins ago

Kangra: टांडा रेंज में 17 से 20 मई फायरिंग अभ्यास

धर्मशाला: सहायक आयुक्त सुभाष गौतम ने बताया कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना…

22 mins ago

धर्मशाला: 15 मई को सब स्टेशन गज (भित्तलु) के तहत विद्युत आपूर्ति बाधित

धर्मशाला: विद्युत उपमण्डल चड़ी के सहायक अभियंता अशीष कुमार ने बताया कि 33/11 के.वी. सब…

26 mins ago

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर भाजपा का निशाना

हिमाचल में मतदान से पहले मंगलवार को इंडिया गठबंधन ने एक साथ चुनावी हुंकार भरी.…

31 mins ago

शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायक: CM

शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम जनता की सेवा नहीं, भूमि में…

2 hours ago

सातवें चरण के मतदान से पहले शिमला में जुटे इंडिया गठबंधन के नेता

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. इससे पहले शिमला में…

3 hours ago