हिमाचल

ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर पीयूष गोयल ने उठाए सवाल, बोले- भारत में भुखमरी का सवाल ही नहीं

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत विश्वभर में 94वें पायदान पर है। यानी कि आज़ादी के 75 साल बाद भी भारत में भुखमरी ख़त्म नहीं हुई है। देश के करोड़ों लोग भुखमरी के शिकार हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर सवाल उठाए और कहा कि प्रधानमंत्री करीब कल्याण अन्न योजना का लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है। इसलिए भारत में भुखमरी का सवाल ही नहीं उठता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है।

पीयूष गोयल ने बताया कि “एक राष्ट्र एक राशन कार्ड” के मामले में भारत आगे बढ़ रहा है और हिमाचल इसमें सबसे पहला राज्य है। लेकिन दिल्ली, छतीसगढ़ और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य इसमें सहयोग नहीं कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शिमला में कार्यक्रम के बाद प्रदेश के उद्योगपतियों के साथ मीटिंग की और प्रदेश में किस तरह से उद्योग को आगे बढ़ाना है इसको लेकर उद्योगपतियों के साथ चर्चा की। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में पीयूष गोयल ने बताया कि प्रदेश डबल इंजन की सरकार में विकास कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बन रहा है। पूरी दुनिया की नजर भारत पर है कि कौन से देश भारत में निवेश और व्यापार के लिए आना चाहते हैं।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

11 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

11 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

11 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

11 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

11 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

15 hours ago