हिमाचल

राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प, डीसी ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर धर्मशाला डीसी कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई।

बता दें, स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर को देश में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधे रखने के लिए अथक प्रयास किए थे। इस कारण उन्हें लौह पुरुष भी कहा जाता है।

डीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस मौके सभी ने अपने देश की आन्तरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

35 mins ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

53 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

1 hour ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

1 hour ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

1 hour ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

1 hour ago