हिमाचल

National: डोडा और कुरूक्षेत्र में पीएम मोदी भरी चुनावी हुंकार

 

  • जम्‍मू में हिमाचल सरकार पर साधा निशाना, कहा- झूठे वायदों से बर्बाद कर दिया राज्‍य
  • कुरुक्षेत्र में बोले किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही
  • भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी अगर कोई है तो कांग्रेस

Jammu/kurukshetra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्‍मू के डोडा और हरियाणा के कुरुक्षेत्र में चुनावी हुंकार भरी। जम्‍मू में पीएम ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना साधते हुए पीए मने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनाने के चक्‍कर में झूठे वायदों से पूरा राज्‍य बर्बाद कर दिया। वहीं कुरुक्षेत्र में पीएम बोले की कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर देश को गुमराह कर रही है। भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी अगर कोई है तो कांग्रेस है।

डोडा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको कांग्रेस के झूठे वादों से सावधान रहना है। कांग्रेस क्या करती है? कैसे सरकार चलाती है? इसका उदाहरण आप पड़ोस में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हिमाचल में वोट पाने के लिए जनता से ऐसे ऐसे वादे किए, जिससे सरकार तो बना दी, लेकिन पूरे राज्य को बर्बाद कर दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, हिमाचल छोटा सा राज्य है और यहां हर कोई सड़क पर है। बिजली, सड़क और पानी के सब काम ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में महंगाई चरम पर है। नौजवानों की भर्तियां बंद पड़ी है।

नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को भारत की सबसे बेईमान और धोखेबाज पार्टी बताया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए और कहा कि कांग्रेस सरकारी तिजोरी के दम जनता से झूठे वादे करती है।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में पहली रैली की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही (गांधी) परिवार आरक्षण को खत्म करने वाला है। मगर, जब तक मोदी है, आरक्षण की रत्ती भर भी लूट नहीं होने दूंगा।

पीएम ने हरियाणा के लोगों को चेताया कि अगर यहां कांग्रेस की सरकार आई तो इसकी हालत भी हिमाचल जैसी हो जाएगी। जहां सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। यहां तक कि सीएम और मंत्रियों को अपनी सैलरी छोड़नी पड़ रही है।

किसानों के मुद्दे पर पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कांग्रेस को चैलेंज दिया कि वे कर्नाटक और तेलंगाना में इन स्कीमों को लागू करें। मोदी ने कहा कि तेलंगाना में कुछ ही महीनों में 1200 किसान खुदकुशी कर चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को डूब मरना चाहिए। उनके मुंह में किसानों की मौत का पाप है। हरियाणा में भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है।

इस रैली में हरियाणा की जीटी रोड बेल्ट पर लगते 6 जिलों की 23 विधानसभा सीटों के उम्मीदवार भी मौजूद रहे। ये करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कैथल के थे।

हरियाणा चुनाव को लेकर 12 सितंबर को नामांकन खत्म हो चुके हैं। अब 5 अक्टूबर को वोटिंग और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

1 hour ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

2 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

2 hours ago

मंकी पॉक्स का पहला सैंपल प्रदेश में आया नेगेटिव, सतर्कता बनाए रखें

समाचार फस्‍ र्ट नेटवर्क Hamirpur: डॉ राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर से मंकी पॉक्स…

5 hours ago

AAP का दावा: एक सप्ताह में सरकारी आवास छोड़ देंगे केजरीवाल, सुरक्षा भी लौटाएंगे

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह…

5 hours ago

Whatsapp Scam: लिंक खोलते ही मंडी के कारोबारी के खाते से 48200 रुपये गायब

विपल्‍व सकलानी Mandi: साइबर ठगों के झांसे में आकर मंडी शहर के भूतनाथ बाजार के…

5 hours ago