Categories: हिमाचल

लेखिका कंचन शर्मा को सम्मानित करेंगे पीएम मोदी, ‘आर्टिकल कंपीटीशन’ में चमकाया प्रदेश का नाम

<p>भारत सरकार के &lsquo;स्वच्छ संकल्प से स्वच्छ सिद्धि&rsquo; अभियान के तहत हुए राष्ट्रीय आर्टिकल कंपीटीशन में हिमाचल प्रदेश से कंचन शर्मा ने देश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कंचन शर्मा को 2 अक्तूबर को विश्व अहिंसा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार समारोह विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।</p>

<p>इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी उपस्थित रहेंगी। पुरस्कार वितरण समारोह में कंचन शर्मा को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 75 हजार रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। इस श्रेणी में कंचन शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम महिला लेखिका चयनित हुई हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि कंचन शर्मा को इसी वर्ष उनकी लिखी गई पुस्तक&nbsp;&lsquo;भारत एक विमर्श&rsquo; के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राजभाषा गौरव सम्मान से दिल्ली में सम्मानित किया था। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह के साथ एक लाख 25 हजार की राशि भी प्रदान की गई थी। इस अवसर पर गृह मंत्री&nbsp; राजनाथ सिंह भी उपस्थित थे।&nbsp; कंचन शर्मा IPH विभाग में बतौर सहायक अभियंता तैनात हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

11 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

12 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

12 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

12 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

12 hours ago