हिमाचल

गुड़िया मामले पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर लागई जाए रोक, मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा गुड़िया मामले को छोटा बताए जाने के बाद से इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा लगातार इस मामले को लेकर कांग्रेस को घेर रही है जिसके बाद से ये मामले एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। मामले पर हो रही सियासत को लेकर अब गुड़िया की मां ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर इस मामले पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग की है।

वहीं, मदद सेवा ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित गुड़िया ब्लात्कार एवं हत्या मामले को चुनावी माहौल में एक बार फिर से राजनीतिक बयानबाजी का मुद्दा बनाने पर एतराज जताया है. गुड़िया की मां की तरफ से पत्र में लिखा है कि मृतक गुड़िया को अभी भी इंसाफ का इंतजार है. उसकी आत्मा इस तरह के राजनीतिक बयानों से खुश नहीं होगी। ऐसे मे ऐसी बयानबाजी पर न्यायिक आदेश से त्वरित प्रभाव से रोक लगाई जाए और इस तरह की बयानबाजी करने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

गौर रहे की इन्हीं दिनों 2017 में गुड़िया के साथ दुष्कर्म कर उसे दर्दनाक मौत दी थी. उस वक़्त भी चुनावी साल था. पांच साल बाद फ़िर चुनावी वर्ष है ऐसे में इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

10 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

10 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

12 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

13 hours ago