<p>राजनीतिज्ञ अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। देश के 90 फ़ीसदी IPS पुलिस वेलफेयर के पैसे में घोटाले करते हैं। ये आरोप ऑल इंडिया पुलिस मेन फेडरेशन के अध्यक्ष दिलावर सिंह ने पत्रकार वार्ता में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए एक आयोग बनाया जाए जिसमें पुलिस को भी जवाबदेही बनाया जाए। पुलिस महकमें में राजनीतिज्ञों की शय पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जब किसी मामले में पुलिस पर सवाल उठते है तो छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरती है। आईपीएस बच के निकल जाते है।</p>
<p>अंग्रेजों ने कानून राज करने के लिए बनाए थे न कि जनता की सेवा के लिए बनाए गए थे। देश की आज़ादी के वर्षों बाद भी यही कानून चल रहे हैं। इनको बदलने और इनमें सुधार करने की जरुरत है। पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। भारत में पुलिस का दुरूपयोग हो रहा है, लोकतंत्र में ऐसे नहीं होना चाहिए। एसएचओ के ऊपर वाले पुलिस अफसरों को लूटने के लिए लगाया गया उनके पास कोई काम नहीं है। पुलिस को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाए।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…