Categories: हिमाचल

IGMC में स्क्रब टायफस से गर्भवती की मौत

<p>प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के पुख्ता प्रबंध के दावे हवा होते दिखाई दे रहे हैं। स्क्रब टायफस का कहर लगातार जारी है, इससे मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस से गुरुवार को 19&nbsp; वर्षीय गर्भवती महिला की&nbsp; मौत हो गई। ये महिला बीते बुधवार को कुल्लू से उपचार के लिए आईजीएमसी आई थी। चिकित्स्कों ने महिला को दाखिल कर लिया था और रिपोर्ट में स्क्रब टायफस की पुष्टि हुई थी।</p>

<p>आईजीएमसी में अब तक मृतकों की संख्या 16&nbsp;पहुंच चुकी है। जबकि, 360 के लगभग मामले पॉजीटिव आए हैं। स्क्रब टाइफस के अधिक मरीज अपर शिमला से पहुंच रहे हैं। रोहड़ू व रामपुर क्षेत्र से ही आईजीएमसी में 70 फीसदी मामले हैं। इसके अलावा रामपुर और रोहड़ू अस्पतालों में भी इसके कई मामले पॉजीटिव हैं।</p>

<p>हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया था कि इस वर्ष विभाग पहले ही इसके लिए अलर्ट हो चुका है। लोगों को पोस्टर बांटे गए थे, जिसमें स्क्रब से बचने के लिए हिदायतें थीं। इसके बावजूद अब स्क्रब टाइफस के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आईजीएमसी के एमएस डॉ रमेश चंद ने मामले की पुष्ट की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

4 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

4 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

4 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

4 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

4 hours ago

प्रदेश ने एनईएसडीए में अनिवार्य 56 ई-सेवाओं की परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल किया

डिजिटल तकनीक विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के डिजिटल तकनीक विभाग ने…

4 hours ago