हिमाचल

प्रतिभा सिंह का मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप, ‘करीबियों के लिए किया पेंशन का प्रावधान’

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है कि अपने कुछ करीबी साथियों को लाभ देने के लिये पेंशन तक का प्रावधान कर दिया है, जबकि प्रदेश में कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन पर वह कोई बात नहीं करते। उन्हें प्रदेश के कर्मचारियों की नहीं अपने कुछ करीबी और चहेतों की ज्यादा चिंता है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाली के साथ उनकी लंबित मांगों को तुरंत पूरा करेगी।

जिला लाहुल स्पिति के उदयपुर मंडल के मयाड़ और विभिन्न स्थानों पर सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा झूठा प्रपोगंडा करने में माहिर है। प्रतिभा सिंह ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामलें को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में 80 हजार से अधिक युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है जो इस परीक्षा में बैठे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा है कि वह बताएं इस मामले की सीबीआई जांच कब होगी।

प्रतिभा सिंह ने भाजपा नेताओं को चुनौती दी कि वह प्रदेश में अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अपने चार ही ऐसे कार्य बता दें जो उन्होंने शुरू किए, उन्हें पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया हो। उन्होंने कहा कि आज जितने भी कार्यो के उदघाटन प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे हैं वह सब पूर्व कांग्रेस की वीरभद्र सिंह सरकार द्वारा शुरू किए गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा तो केवल फीते काटने तक ही सीमित रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा योजनाओं के नाम बदल कर उन्हें अपना नाम देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करती रही है।

प्रतिभा सिंह ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि अब प्रदेश में इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत में प्रदेश को कांग्रेस की नई सरकार मिल जाएगी जो पहले की तरह आगे भी जन आकांक्षाओ को पूरा करेगी।

Balkrishan Singh

Recent Posts

नशे के खिलाफ़ पूरे समाज को एकजुट होने की जरुरत

हिमाचल प्रदेश में नशा बड़ी तेजी से युवाओं को अपनी गिरफ में लेता जा रहा…

47 mins ago

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

5 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

5 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

5 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

5 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

5 hours ago