हिमाचल

विकास के मामले में भाजपा सरकार ने किन्नौर से किया भेदभाव: प्रतिभा सिंह

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि विकास के मामले में उसने जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के साथ बड़ा भेदभाव किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।

आज अपने चुनावी दौरे में किन्नौर जिला के सांगला व कुल्लू जिला के आनी में कांग्रेस प्रत्यशियों के पक्ष में चुनावी जन सभाओं को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनकी गलत नीतियों व निर्णयों ने द्देश को बहुत बड़े संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला इसका सबसे बड़ा घोटाला है। इस घोटाले में इसके नेताओं ने करोड़ो रूपये कमाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही इस घोटाले की जांच करेंगी व दोषियों को कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों व सेब बागवानों की घोर उपेक्षा की है। आज इस सरकार से हर वर्ग परेशान है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज 70 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ चुका है। डबल इंजन का दावा करने वाली भाजपा सरकार के दोनों इंजन अब पटरी से उतर रहें है। प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से कांग्रेस को भारी बहुमत देने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेंगी।

Kritika

Recent Posts

सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डीसी

धर्मशाला, 20 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि निष्पक्ष तथा…

4 hours ago

जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम

कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा के पक्ष में चम्बा जिले के सलूणी…

4 hours ago

22 मई को दाड़ी फीडर के तहत बिजली बंद

धर्मशाला, 20 मई: विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला के कार्यकारी सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने बताया कि…

4 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पुनीत आनंद ने किया अभिभावकों को सचेत

देश में मम्प्स के मामले काफी बढ़ रहे हैं, जो कि एक चिंता का विषय…

4 hours ago

हिमाचल में प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बावजूद हारी भाजपा

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सातवें चरण में चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है…

4 hours ago

शिमला में पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन की मीटिंग

चुनावी मौसम में प्रदेश के पेंशनर्स ने भी अपनी मांगो को लेकर आवाज़ मुखर कर…

5 hours ago