हिमाचल

आपदा मैनेजमेंट पर प्रतिभा सिंह ने सरकार को घेरा, प्रभावितों को तुरंत मदद की मांग

हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आपदा प्रभावितों का मसला उठाया है। उन्होंने सरकार पर टारगेट करते हुए आपदा प्रभावितों को तुरंत मदद करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि सरकार आपदा से प्रभावित हुए लोगों की सहायता करे और साथ बरसात से प्रभावित सड़कों को ठिक करे. ताकि, दूर-दराज के लोगों को भी परेशाना का सामना नहीं करना पड़े.

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की सड़कों की खस्ता हालत पर चिन्ता जताते हुए कहा है कि अब प्रदेश में सेब सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में माल ढुलाई करने वाले बड़े बाहन चालको को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इससे सेब की ढुलाई में विपरीत असर पड़ सकता है.

प्रतिभा सिंह ने सरकार से सेब बागवनों के लिए कार्टन और ट्रे की तुरंत समुचित व्यवस्था करने को कहा है. उन्होंने सेब पैकिंग सामग्री के बड़े दामों को कम करने की मांग करते हुए कहा कि सेब बागवनों को व्यापार में कोई समस्या न हो, इसके लिए लेबर, ट्रांसपोर्ट व कार्टन बक्सों की समुचित व्यवस्था की जाए.

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बाढ़, बरसात से किसानों , बागवनों और पशु पालकों को हुए नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावित लोगों को भी तुरंत राहत प्रदान की जाए.

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

40 mins ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

47 mins ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

54 mins ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

18 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

18 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

18 hours ago