हिमाचल

प्रेरणा ज्योति बनी नगर परिषद जोगिंद्रनगर की अध्यक्ष, प्यार चंद बने उपाध्यक्ष

मंगलवार को नगर परिषद जोगिद्रनगर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। प्रेरणा ज्योति नगर परिषद जोगिंद्रनगर की नई अध्यक्ष बनी हैं जबकि प्यार चंद को उपाध्यक्ष चुना गया है। अध्यक्ष पद के लिए प्रेरणा ज्योति को 4 मत मिले जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्यार चंद तो 4 वोट मिले। इससे पहले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 7 निर्वाचित पार्षदों ने अपने मत का प्रयोग किया।

एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद को लेकर नगर परिषद पार्षदों द्वारा मतदान करवाया गया। जिसमें निर्वाचित कुल सातों पार्षदों में ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर गुप्त मतदान करवाया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए प्रेरणा ज्योति को 4 और ममता कपूर को 3 मत पड़े। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए प्यार चंद को 4 और अजय धरवाल को 3 मत पड़े। इसके साथ ही प्रेरणा ज्योति को अध्यक्ष और प्यार चंद को उपाध्यक्ष घोषित किया गया।

बदा दें कि इससे पहले नगर परिषद के कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का कब्जा था। इन दोनों के खिलाफ 15 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया था । जिसके लिये मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई थी और दोनों के खिलाफ चार-चार मत पड़े थे।

Samachar First

Recent Posts

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

4 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

4 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

5 hours ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

10 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

11 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

11 hours ago