हिमाचल

सरकार की नाकामी से दोबारा मनमानी पर उतरे निजी स्कूल: छात्र अभिभावक मंच

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्र अभिभावक मंच लंबे अरसे से मोर्चा खोले हुए है। इसी कड़ी में बुधवार को मंच ने शिक्षा निदेशालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि, किताबों के नाम पर की जा रही लूट को रोकने की मांग की। मंच ने शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपकर निजी स्कूलों पर लगाम लगाने और जो अभिभावकों से अतिरिक्त फीस मांगी जा रही है उसे वापस लेने की मांग की।

मंच के संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि प्रदेश सरकार की नाकामी और उसके निजी स्कूलों से मिलीभगत के कारण निजी स्कूल दोबारा से मनमानी पर उतर आए हैं। स्कूलों में फीस बढाई गई है और सरकार शिक्षा विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। परीक्षा के नाम पर निजी स्कूलों में फीस बढाई गई है। कोरोना काल में जो अभिभावक फीस नहीं दे पा रहे हैं उनके बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है ओर किताबों के नाम पर भी अभिभावकों को लूटा जा रहा है।

मंच ने कहा कि सरकार ने निजी स्कूलों पर लगाम लगाने के लिए लाए जा रहे कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सरकार ने इसके लिए सुझाव भी मांगे थे लेकिन अभी तक उसमें कुछ नहीं हो पाया है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

14 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

16 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

17 hours ago