कैम्पस

वन सर्किल हमीरपुर के 37 पदों के लिए आए 18 हजार से अधिक आवेदन

फॉरेस्ट सर्किल हमीरपुर में वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। हमीरपुर वन सर्किल में भरे जा रहे 37 पदों के लिए 18 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें से 14 हजार युवक और 3500 के करीब युवतियों ने आवेदन किया है। हमीरपुर के बडू पॉलिटेक्निक खेल मैदान में चल रही ये भर्ती प्रक्रिया 12 अक्टूबर तक जारी रहेगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वीडियो रिकटर्डिंग और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।

वन विभाग के मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने कहा कि वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 12 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी । हमीरपुर वन सर्कल में 37 वन रक्षक पदों के लिए 18 हजार 163 युवाओं ने भर्ती के लिए आवेदन किया है जिसमें 14 हजार युवक और 3500 युवतियों ने भर्ती के लिए आवेदन किया है। भर्ती प्रक्रिया में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरा पालन करवाया जा रहा है।

उधर, भर्ती को लेकर युवाओं में भी भारी जोश देखने को मिल रहा है। भर्ती में भाल लेने आए युवाओं का कहना है कि इस भर्ती के लिए काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे लेकिन कोरोना की वजह से भर्ती नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए भर्ती स्थल पर पूरा प्रबंध किया गया है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

15 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

15 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

15 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

15 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

15 hours ago