Categories: हिमाचल

चंबा मेडिकल कॉलेज की बिगड़ी सेहत, मरीजों को फर्श पर काटनी पड़ रही रातें

<p>क्षेत्रिय अस्पताल चंबा को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल चुका है। मेडिकल कॉलेज खुलने से लोगों ने बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन बेहतर सुविधाओं के नाम पर अस्पताल में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन की क्षमता भी 200 से अधिक है, लेकिन यहां मरीजों को शिफ्ट करने की जगह पुराने भवन में एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखना शायद विभाग को खूब भा रहा है। दिन के समय मरीजों का समय तो कट जाता, लेकिन रात काटनी मुश्किल हो जाती है। मरीजों को रात फर्श पर लेट कर काटनी पड़ती है।</p>

<p>अस्पताल में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लेटाए जा रहे हैं। मरीजों को फर्श पर सो कर रात गुजरानी पड़ रही है। इस तरह के माहौल में संक्रमण फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है।&nbsp; अस्पताल में 200 बिस्तर ही उपलव्ध हैं, लेकिन मरीजों की संख्या चार सौ से अधिक है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज चंबा में करोड़ों रूपये खर्च कर नए भवन का भी निर्माण करवाया है,&nbsp; लेकिन इस भवन का सही से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। नए भवन में अभी तक सिर्फ 15 मरीजों को ही शिफ्ट किया गया है।</p>

<p>हाल ही में भी चंबा मेडिकल कॉलेज में पानी की व्यवस्था चरमराई थी। डीसी ने औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रबंधन की खूब क्लास ली थी। डीसी की कार्रवाई पर डॉक्टर एसोसिएशन ने एतराज भी जताया था।</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

6 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

6 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago