हिमाचल

देवभूमि सवर्ण संगठन का शिमला के चौड़ा मैदान में धरना

देवभूमि सवर्ण संगठन की अन्न त्याग तिरंगा यात्रा आज शिमला पहुंची। संगठन ने चौड़ा मैदान में सवर्ण आयोग के एक्ट को विधान सभा से पारित करने को लेकर आवाज बुलंद की। सवर्ण संगठन ने सरकार से मांग की है कि उनके साथ समाज में भेदभाव हो रहा है। वर्तमान सरकार अगर सवर्ण समाज के लोगों की मांगे नही मानती है तो यहीं पर आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि 14 फरवरी से कुल्लू से शुरू हुई यात्रा शिमला पहुंची हैं। संगठन मांग करता है कि स्वर्ण आयोग एक्ट को विधान सभा से पारित किया जाए, भर्तियों में सामान्य वर्ग के साथ भेदभाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि EWS में प्रदेश सरकार संशोधन करें।

पिछली सरकार ने इसमें कुछ संशोधन कर लॉलीपॉप देने की कोशिश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती देने के लिए भांग की खेती को आयुर्वेदिक दृष्टि से कानूनी मान्यता दी जानी चाहिए जिससे प्रदेश के किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग आता है लेकिन किसानों के लिए कोई। लाभ सरकारों की तरफ से नही दिया जाता है। सरकार उनकी। मांगो को हल्के में लेती है तो वे यहीं बाबा साहब की प्रतिमा के आगे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago