हिमाचल

JBT प्रशिक्षुओं का धरना तीसरे दिन जारी, सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी

मण्डी के सेरी चाननी में जेबीटी, डीएलडी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा खोल रखा है। जिसके चलते कक्षाओं का बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। संघ के जिला उपाध्यक्ष कुशाग्र ने कहा की प्रदेश में 40 हजार से अधिक जेबीटी हैं जो भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेबीटी की बैच वाइज भर्ती 2020 में करवाई गई। इसके बाद इसकी काऊंसलिंग मार्च में हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना दस्तावेज देखे नियुक्तियां दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों से पहले वादा किया था चुनाव जीतने पर जेबीटी भर्ती में बीएड को बाहर करेंगे।

संघ कई बार प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को मिलकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्यवाही नही की गई। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है।

जेबीटी यूनियन ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द मांगे नहीं मानी तो सचिवालय का घेराव करेंगे ओर अगर सरकार फिर भी नही मानती है तो हम आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के विपरीत जेबीटी के खाली पदों पर बीएड डिग्री धारक युवाओं की भर्ती कर रही है।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जेबीटी के रिक्त पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मांगे गए आवेदन में बीएड डिग्री धारकों को भी शामिल करना नियमानुसार सही नहीं है और इसे संघ बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगा।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago