हिमाचल

चंबा मनोहर हत्याकांड पर मंडी में भाजपा का प्रदर्शन

मंडी: चंबा के सलूणी में हुए मनोहर हत्याकांड की तपिश मंडी तक भी पहुंच है। यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और चंबा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भाजपा ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर इस मामले की एनआईए से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था का दीवालिया निकल चुका है और हर रोज़ कहीं न कहीं हत्या और दुराचार के मामले सामने आ रहे हैं।

चंबा के सलूणी की इस घटना ने प्रदेश वासियों को झकझोर कर रख दिया है। हिंदू दलित युवक को जिस प्रकार आठ टुकड़ों में काटकर पानी में छुपाया गया इस प्रकार की घटना आज तक शांत प्रदेश में कभी नहीं हुई। इस सरकार ने इस मामले को दबाने का प्रयास किया और आज तक न खुद मुख्यमंत्री पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न विपक्ष के नेता को वहां जाने दिया। ये लोकतंत्र में अनोखी घटना है कि किसी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है और इस परिवार को जब ढाढस बंधाने के लिए कोई जाना चाहता है तो उसे बीच रास्ते में रोका जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर सरकार की ढील और चंबा प्रशासन पर कारवाई करने की गुहार लगाई है।

जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है और कांग्रेस सरकार का रवैया इस घटना पर संवेदनहीन रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले छः महीने से प्रदेश की कानून व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है और सरकार के मुखिया आंखे बंद कर मूंदे बैठे हैं जो अत्यंत निंदनीय है।इस मौके जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर, नगर निगम उप महापौर वीरेंद्र भट्ट, भाजपा नेता गुरदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष बल्ह राजेंद्र राणा, द्रंग मंडल अध्यक्ष दलीप , जिला महामंत्री प्रियंता शर्मा, कुलदीप ठाकुर, चेतराम, मंडलाध्यक्ष सदर मनीष कपूर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

17 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

18 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago