Categories: हिमाचल

19 जनवरी को प्रदेश के 6.5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो खुराक

<p>राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची की अध्यक्षता में संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 19 जनवरी, 2020 को आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को समन्वय और दक्षता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।</p>

<p>उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 के पश्चात देशभर में पोलियो का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। हिमाचल प्रदेश में पोलियो का अन्तिम मामला नवम्बर, 2009 में सामने आया था जोकि उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिक से सम्बन्धित था। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वर्ष 2014 में भारत को पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित किया है।</p>

<p>मुख्य सचिव ने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान इत्यादि पड़ोसी देशों में अभी भी पोलियो के मामले पाए जा रहे हैं इसलिए भारत सरकार ने सतर्कता के दृष्टिगत देशभर में इस अभियान के तहत शून्य से पांच वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का निर्णय लिया है। विशेष सचिव स्वास्थ्य व मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. निपुन जिन्दल ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि राज्य में 6.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’: पठानिया

भाजपा में तय होती है वरिष्ठ नेताओं की ‘एक्सपायरी डेट’ : पठानिया भाजपा का एक…

28 mins ago

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः धर्माणी

आपदा के लिए विशेष राहत पैकेज के नाम पर केन्द्र से एक धेला नहीं मिलाः…

30 mins ago

हिमाचल एयर स्क्वाड्रन NCC कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में ले रहे प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेट पंजाब के पटियाला एयर बेस में माइक्रो लाइट…

37 mins ago

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस: DGP

देश में बेस्ट परफॉर्मिंग हिमाचल पुलिस, प्रदेश में नशे के व्यापार और साइबर क्राइम पर…

41 mins ago

अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने रमेश कुमार भोला को बनाया कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र का को-ऑबजर्वर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी दिल्ली मुख्यालय की तरफ से अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय…

2 hours ago

चिंतपूर्णी थाना के गांव थनीकपुरा में नकली नोटों के साथ 3 युवक गिरफ्तार

हिमाचल में जैसे-जैसे चुनावी माहौल गर्मा रहा है वैसे-वैसे कही शराब तो कही लाखों की…

2 hours ago