हिमाचल

राहुल गांधी लोकसभा अध्यक्ष पर लगा रहे सीधे आरोप जोकि है गलत: अनुराग ठाकुर

हमीरपुर जिला में दिशा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा जारी विकासात्मक योजनाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी हासिल की.
इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा हर 3 महीने बाद दिशा की मीटिंग का आयोजन किया जाता है. जिसमें अधिकारियों के साथ विकासात्मक योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की जाती है कि विकासात्मक योजनाओं का प्रारूप क्या है.
अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों ने हमीरपुर में बेहतरीन काम किया है और विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए अच्छा प्रयास किया है. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा जो विकासात्मक योजनाएं लंबित पड़ी है. उन्हें जल्द पूरा करने के लिए भी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द इन कामों को पूरा किया जाए ताकि जनता को लाभ मिल सके.
वहीं अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र हमीरपुर में टीब मुक्त अभियान चलाया गया है. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का काम जून माता का पूरा हो जाएगा और जिससे लोगों को स्वास्थ्य की सुविधाएं मिलेंगी.
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी के दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि में सदन में  सभी को बोलने का पूरा मौका अध्यक्ष द्वारा दिया जाता है. अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा स्पीकर पर सीधे आरोप लगा रहे हैं जो कि गलत है.
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के गिने-चुने सांसद ही है. लेकिन राहुल गांधी को सदन में बोलने का बहुत अधिक समय दिया है. वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर कुश्ती मामले को लेकर मीडिया से कन्नी काटते नजर आए।
Kritika

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

13 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago