Categories: हिमाचल

आजादी के बाद भी आज तक आगे नहीं बढ़ सकी हिमाचल में रेल, अब बजट से आस

हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी हकुमत में रेल नेटवर्क का जो जाल बिछा था आज दिन तक उसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। मंडी जिला का जोगिंद्रनगर वो इलाका है जहां तक अंग्रेजों ने रेल लाइन को बिछाया था। लेकिन आजादी के बाद देश को चलाने वाले हुकमरानों ने इसके विस्तार की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।

हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दो रेल लाइनों के लिए बजट का प्रावधान हो गया है लेकिन एक भूमि अधिग्रहण पर अटकी है तो दूसरी सर्वे पर। एक बार फिर केंद्र सरकार के बजट से इनमें तेजी आने की उम्मीद जगी है। अब 1 फरवरी पर सबकी टकटकी लगी है जब आम बजट के साथ-साथ रेल बजट भी पेश किया जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के रेल बजट में प्रदेश को क्या खास मिलेगा।

वहीं, अगर भानुपल्ली-बिलासपुर-मंडी-लेह रेल लाइन की बात करें तो इसकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भारत सरकार ने शुरू कर दी है जो 2020 तक पूरी होने की उम्मीद है। सांसद राम स्वरूप शर्मा के अनुसार इस रेल लाइन के निर्माण पर 50 हजार करोड़ से भी अधिक का खर्च आएगा।

दूसरी तरफ पठानकोट-जोगिंद्रनगर-मंडी रेल लाइन के सर्वे का कार्य अभी जारी है। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण इन दोनों रेल लाइनों पर भारत सरकार के रेल, रक्षा और वित्त मंत्रालय मिलकर काम कर रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ चीन की बात करें तो लेह से सटे इलाकों में चीन ने अपने रेल नेटवर्क का विस्तार कर दिया है जबकि भारत इस मामले में अभी बहुत ज्यादा पीछे है। सुरक्षा के बाद अगर पर्यटन की बात करें तो उस लिहाज से भी रेल नेटवर्क काफी महत्वपूर्ण है।

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुल्लू-मनाली पर्यटन स्थल आज तक रेल नेटवर्क के साथ नहीं जुड़ सके हैं। अगर मनाली होते हुए लेह तक रेल लाइन पहुंच जाती है तो इससे न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां के कारोबार को भी नए पंख लगेंगे।

Samachar First

Recent Posts

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

6 mins ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

35 mins ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

47 mins ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

1 hour ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

4 hours ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

4 hours ago