Categories: हिमाचल

हिमाचल में बरसात का कहर जारी, 40 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों में 40 से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। इनमें कुछ सड़कें पिछले 20 दिनों से बंद हैं और वहीं, 20 सड़कें बीते 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण बंद बताई जा रही हैं। भारी बारिश और लैंडस्लाइड  की वजह से शिमला-रोहडू़ सड़क को रविवार सुबह यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पट्टी ढांक और निहारी के पास भू-स्खलन के कारण मलबा सड़क पर आने से छोटे वाहन वाया टाहू और बड़े वाहन वाया नारकंडा होकर भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने जनहित में चेतावनी जारी कर छोटे वाहनों को वाया टाहू और बड़े वाहनों को वाया नारकंडा से ले जाने की ही सलाह दी है।

लैंडस्लाइड से मणिमहेश यात्री फंसे

वहीं रविवार को चम्बा में कालीधार के निकट लैंडस्लाइड से सारा मलबा चुवाड़ी-लाहड़ू सड़क पर आ गया और मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।  नूरपुर-चुवाड़ी-जोत तक का सफर तय करने वाले मणिमहेश यात्री भी कालीधार के पास फंस गए। भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण देर शाम तक सड़क मार्ग बंद था। लोक निर्माण विभाग जल्द इन सड़कों को बहाल करने के दावे कर रहा है। वहीं मौजूदा मानसून सीजन के दौरान पी.डब्ल्यू.डी. को भारी बारिश से नुक्सान बढ़कर 694 करोड़ पहुंच गया है।

तापमान में हुई गिराबट

हिमाचल में बरसात का कहर जारी में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने से  तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को सुबह से ही प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहा। कुछेक क्षेत्रों में सुबह तो कहीं दोपहर बाद बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर जारी रहा।

वहीं धर्मशाला, पालमपुर, मंडी, जोगिंद्रनगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर शाम तक जारी रहा। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 2 दिनों तक मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

वहीं जिला कांगड़ा में आज (सोमबार ) सुबह से ही मौसम खराब बना है।

Samachar First

Recent Posts

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

10 mins ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

27 mins ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

39 mins ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

2 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

2 hours ago

आज का राशिफल 27 सितंबर 2024, शुक्रवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन सामान्य…

2 hours ago