Categories: हिमाचल

दिव्यांगता भी नई रोक पाई रजत के हौसलों की ‘उड़ान’, अब बनेगा डॉक्टर

कहते हैं कि मन में कुछ कर गुजरने की सच्ची लगन हो और इरादे मजबूत हो तो कोई बाधा, लक्ष्य को भेदने में रुकावट नहीं बन सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है आनी के होनहार छात्र रजत ने, जिसने दोनों हाथ न होते हुए भी अपनी दिव्यांगता को मात देकर नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है।  रजत को स्टेट कोटे में 14वां रैंक मिला है। रजत कुमार अब लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक से डॉक्टरी की पढ़ाई करेगा।

रजत की उपलब्धि से जहां उसके माता पिता और भाई खुशी से फूले नहीं समा रहे। वहीं, जनता रजत के इस जज्बे से हैरान हैं। रजत कुमार कुल्लू जिला में आनी के रडू गांव से संबंध रखते हैं। उनके पिता जय राम शारीरिक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

स्कूल में भी अव्वल रहा है रजत

रजत ने मुंह से पेन चलाकर ही 12वीं और 10वीं की परीक्षा में 88 फीसदी अंक हासिल की है।  बहुआयामी प्रतिभा के धनी रजत मुंह से पेंट ब्रश पकड़कर बेहतरीन चित्रकारी भी करता है।  जिसे देखकर बड़े से बड़ा कलाकार भी दंग रह जाता है।  स्कूल में पेंटिंग के हर कंपीटिशन रजत ने अपने नाम किया है।  इसके अलावा वह फुटबॉल का भी अच्छा खिलाड़ी है।

बचपन के हादसे ने बदली जिंदगी

रजत के माता-पिता ने बताया कि बचपन में खेलते समय अचानक वह घर की छत से गुजरती बिजली की एचटी लाइन की चपेट में आ गया था जिससे उसके दोनों हाथ बेकार हो गए और डॉक्टर को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

बिना किसी की मदद के देता है परीक्षा

रजत को पढ़ाई लिखाई करने में किसी की मदद की आवश्यकता नहीं पड़ती है।  वह पढ़ने लिखने सहित घर के सारे काम पांव और मुंह के सहारे करता है।  रजत का यह जुनून दूसरों के लिए एक प्रेरणा है और क्षेत्र को ऐसी होनहार प्रतिभा पर नाज है।

Samachar First

Recent Posts

Survey: लेनदेन शुल्क लगा तो UPIका इस्तेमाल बंद कर देगे 75% उपयोगकर्ता

New Delhi:लोकलसर्किल्स ने रविवार को एक सर्वेक्षण निष्कर्ष निकाला है। जिसमें दावा किया गया…

4 hours ago

शिमला का चिट्टा किंगपिन महात्‍मा पुलिस शिकंजे में, संपत्ति होगी जब्त

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला में चिट्टा तस्‍करों का नेक्‍सस चला रहे किंगपिन…

4 hours ago

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

7 hours ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

7 hours ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

7 hours ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

21 hours ago