हिमाचल

कंगना रनौत को नहीं मंडी संसदीय क्षेत्र की जानकारी: किमटा

चुनावी मौसम में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है कोंग्रेस और भाजपा एक दुसरे पर तीखे हमले कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के संगठन महा मंत्री रजनीश किमटा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर भाजपा पर हिमाचल प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराने के आरोप लगाए हैं और कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस तरह की राजनीति नही होती है लोग भाजपा को लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में सबक सिखाएंगे और लोकसभा के साथ साथ विधान सभा के उपचुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

रजनीश किमटा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है और बहुत जल्दी ही प्रत्याशियों के नाम भी तय हो जाएंगे। भाजपा ने मंडी में पैराशूट से प्रत्याशी की एंट्री की है और कंगना रनौत को टिकट मिलने से भाजपा के मंडी के नेता भी हैरान और परेशान हैं।कंगना को जानकारी नहीं है कि मंडी संसदीय क्षेत्र में कितने विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कंगना विक्रमादित्य सिंह को बाहरी बता रही हैं जबकि रामपुर मंडी संसदीय क्षेत्र का हिसा है। भाजपा को कंगना रनौत का ज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता है।

वन्ही शिमला संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने सांसद निधि का शिमला में एक भी पैसा नही दिया। कोरोना में सांसद कहीं नहीं दिखे। इसके अलावा संसद ने किसानों के मुद्दों को कही नही उठाया। सेब के आयात शुल्क बढ़ाने को लेकर सांसद ने कोई काम नही किया।बीजेपी देश व प्रदेश धनबल की राजनीति कर रही है जिसका जनता करारा जवाब देगी। सारे समीकरणों को मिलाकर कांग्रेस की सरकार स्थिर है।उपचुनाव के बाद कांग्रेस सरकार और मजबूत होगी। जनता के जनमत के खिलाफ भाजपा ने साजिश रची। 4 जून को भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।

Kritika

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago