हिमाचल

Himachal: धर्मशाला से पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी का निधन

Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्‍पताल में भर्ती  धर्मशाला से दो बार निर्दलीय और एक बार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राकेश चौधरी की मौत हो गई है। उनकी पत्‍नी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।  बीती रात दोनों ने जहरीला पदार्थ  निगल लिया था। राकेश चौधरी की हालत गंभीर थी, और आज दोपहर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया, जिससे सभी स्तब्ध हैं। उनके साथ, उनकी पत्नी भी उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी,  डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जिला कांगड़ा के एएसपी वीर बहादुर ने बताया कि जहर खाने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। राकेश चौधरी की स्थिति में कोई सुधार नहीं था, और उन्होंने अस्पताल में जीवन और मृत्यु की जंग लड़ी। पुलिस ने मामला की जांच कर रही है।  योल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने के बाद सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का भी दौरा किया है।

राकेश चौधरी ग्राम पंचायत पधर के निवासी थे और 2022 में भाजपा के टिकट पर और 2019 तथा 2024 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद कई चर्चाएं और अफवाहें उठ रही हैं कि आखिर क्या वजह रही कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुनें क्‍या कह रहे हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट रैंक)  आर एस बाली 

 

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: हेलिकॉप्टर कंपनी के अधिकारी से शिमला में पूछताछ

MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…

2 hours ago

हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार, जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस की सरकार

Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…

2 hours ago

युनूस बने निदेशक उद्योग, विवेक भाटिया को मिला पर्यटन विभाग

Transfers 8 IAS and 1 IFS:  मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…

3 hours ago

शोभा यात्रा से शुरू होगा शाहपुर दशहरा उत्सव, ‘बेटी है अनमोल’ को समर्पित दूसरी सांस्कृतिक संध्या

  Shahpur Dussehra Festival 2024:  उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…

7 hours ago

Hamirpur News: हमीरपुर में बनेंगे 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू

Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…

9 hours ago