हिमाचल

10 मार्च तक डिपो में नहीं मिलेगा राशन, मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल पर हैं डिपो संचालक

राशन कार्ड धारकों के लिए चिंता भरी खबर है। क्योंकि इस बार डिपुओं में 10 मार्च तक राशन नहीं मिलेगा। इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि अपनी मांगों को लेकर डिपो संचालकों ने 10 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल शुरू की है। इसी के विरोध प्रदर्शन के चलते डिपो संचालक सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के गौदामों से राशन नहीं उठा रहे हैं।

बता दें कि डिपो संचालक सरकार से उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से कमीशन में बढ़ोतरी की भी मांग की है। डिपो संचालकों का कहना है कि बीते 8 साल से उनकी कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसी कड़ी में लडभड़ोल के डिपो होल्डर की बैठक प्रधान खेमचंद की अध्यक्षता में हुई। बैठख में यह फैसला हुआ कि यदि 10 मार्च तक सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो यह विरोध 1 अप्रैल तक जा सकता है।

Samachar First

Recent Posts

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

कैथली घाट ढली फोरलेन निर्माण पर उठे सवाल, डंगे गिरने शुरू, अवैध डंपिंग के मलबे…

16 hours ago

मंडी: वरूण वालिया ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में हुई फ्रेंच बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव मलवाणा वरूण वालिया ने इतिहास रचते हुए इंडोनेशिया…

22 hours ago

देश भर से आए गैर कृषक संगठनों ने सरोआ हैंडलूम परिसर का किया भ्रमण

मंडी: बैंक और रूरल डवलपमेंट ,बर्ड, और नाबार्ड के सौजन्य से देश भर से आए…

22 hours ago

मंडी: इंटेक ने 95 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

मंडी: भारतीय सांस्कृतिक निधि ,इटैंक ने मंडी में आयोजित एक विशेष समारोह में 95 साल…

22 hours ago

eKYC करवाने की अन्तिम तिथि बढ़ाई

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि…

22 hours ago

सारा मायका इक बराबर, देहरे दे विकास वास्ते देया वोट: कमलेश

मेरा कोई बिजनेस नी, मैं लोकां बिच ही रहना, तुहाड़े कम कराने शगुन दे रूप…

22 hours ago