Categories: हिमाचल

धर्मशाला: भर्ती प्रक्रिया में CM के हेलिकॉप्टर ने डाला खलल, युवाओं को घंटों करना पड़ा इंतजार

<p>प्रदेश जेल विभाग में जेल वार्डरों के 146 पदों के लिए बुधवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में चल रही भर्ती प्रक्रिया में उस समय बांधा पहुंची। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का हैलीकॉप्टर भर्ती स्थल पर उतरा। इस दौरान सुबह से लाइनों में लगे हजारों युवाओं को हैलीकॉप्टर पहुंचने के करीब 1 घंटा पहले पुलिस ग्रांउड से हटाने के आदेश जारी कर दिए गए। जिला मुख्यालय में बुधवार से शुरु हुई जेल वार्डरों की भर्ती करीब 8 दिन तक आयोजित की जाएगी।</p>

<p>धर्मशाला के पुलिस मैदान में 20 से 27 फरवरी तक 3 जिलों की चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन ऊना जिला के युवाओं व युवतियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही थी कि करीब 4:30 बजे के करीब इन युवाओं की भर्ती को मात्र इसलिए रोक दिया गया कि इस ग्राउंड में प्रदेश के मुखिया हैलीकॉप्टर से उतरने थे।</p>

<p>वहीं जिला प्रशासन से सरकारी अमला मुख्यमंत्री से स्वागत के लिए भर्ती स्थल पर चल रही भर्ती को बंद करवा कर ग्राउंड में पहुंच गया। ऐसे में भूखे प्यासे अपनी बारी के इंतजार के लिए खड़े सैकड़ों युवाओं को और इंतजार करना पड़ा। भर्ती प्रक्रिया के दौरान जेल विभाग के लगभग 30 पुलिस कर्मचारी और पुलिस के लगभग 45 जवान शमिल भर्ती प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।</p>

<p>वहीं, जिला ऊना के करीब 1100 युवा बुधवार को धर्मशाला में इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पहुंचे थे, लेकिन ऐसे में जब अचानक से मुख्यमंत्री का उडडनखटोला इस भर्ती स्थल पर उतारना था तो करीब 250 युवा ऐसे थे जिन्हें अभी अपनी बारी का इंतजार था और उन्हें अपनी बारी के लिए और इंतजार करना पड़ा। इस बारे में जब जेल के विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो वे इस मामले पर कुछ कहने से बचते ही दिखे।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

5 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

5 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

6 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

6 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

7 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

7 hours ago