Categories: हिमाचल

खुशखबरी! शिक्षा विभाग ने खोला नौकरियों का पिटारा, इतने पदों पर होगी भर्ती

जयराम सरकार ने नौकरियों का पिटारा खोलते हुए शिक्षा विभाग में 19 हजार से भी ज्यादा पदों पर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। बता दें कि प्रदेश शिक्षा विभाग में 19 हजार से भी ज्यादा पद खाली हैं। वहीं, कई स्कूलों में एक-एक शिक्षक ही तैनात हैं। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के स्कूल कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि पूर्व सैनिकों और दिव्यांगों के कोटे के तहत पद भरे हैं और अन्य वर्गों के पद भी भरे जा रहे हैं।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जेबीटी में 700 पद पिछली सरकार द्वारा भरे गए थे। उस दौरान जो नियम बनाये थे, उसमें टेट के तहत मेरिट बनाई गई थी। जिसके चलते ये मामला कोर्ट में चला गया है। शिक्षकों के खाली पदों को भरने को लेकर सरकार कोर्ट से आग्रह करेगी। इसके अलावा बैच वाइज भर्ती भी जल्द शुरू की जाएगी।

इन पदों पर की जाएगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल कॉलेजों में 19864 पद विभिन्न श्रेणियों के खाली पड़े हुए हैं। जिसमें सीएंडवी टीचरों के 5531 पद शामिल हैं। कॉलेज प्रधानाचार्यों के 39 पद, संस्कृत कॉलेज के प्रधानाचार्य के पांच पद, कॉलेज सहायक प्रोफेसरों के 667 पद, संस्कृत कॉलेज प्रोफेसर के 10 पद और स्कूल कैडर प्रिंसिपल के 132 पद मौजूदा समय में खाली चल रहे हैं।

Samachar First

Recent Posts

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

12 mins ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

23 mins ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

11 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

11 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

14 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

15 hours ago