हिमाचल

अनुबंध कर्मचारी महासंघ की सरकार से मांग, कहा- दिवाली से पहले दें तोहफा

Contract employees demand regularization: सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से फिर से अनुबंध कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग उठाई है और दिवाली से पहले इस दिशा में अधिसूचना जारी कर कर्मचारियों को तोहफा देने की अपील की है।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने शिमला में एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सितंबर तक अनुबंध अवधि पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। शर्मा ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से 12 बार मुलाकात कर चुके हैं और मंत्रियों व CPS के साथ भी चर्चा की है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पहले सरकार साल में दो बार अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करती थी, लेकिन नए नियमों के अनुसार अब केवल एक बार ही नियमितीकरण किया जा रहा है, जो पहले से नियुक्त कर्मचारियों पर लागू नहीं होना चाहिए। महासंघ ने सरकार को 22 अक्टूबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे को शामिल कर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जाता है, तो उनके पास शांतिपूर्ण तरीके से विरोध के अन्य विकल्प भी मौजूद हैं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

1 hour ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

2 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

4 hours ago

जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्री

Highlights शानन परियोजना वापस पाने को मजबूती के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही सरकारः मुख्यमंत्री…

5 hours ago

Mandi News: कोटली में बागवानी को मिलेगा नया आयाम, समराहन में बनेगा एचपी शिवा संस्थान

Jagat Singh Negi horticulture inspection: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत…

5 hours ago

महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव: नाहन में हवन यज्ञ और ध्वजारोहण, विधायक अजय सोलंकी हुए शामिल

  Valmiki Jayanti celebrations : महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज नाहन में महर्षि…

5 hours ago