Categories: हिमाचल

बिलासपुर: रेहड़ी-फड़ी वालों ने DC से लगाई गुहार, तह बजारी के लिए ठेकेदारी प्रथा हो बंद

<p>श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नैना देवी रैहन बसेरा हॉल में रेहड़ी फड़ी वाले वर्कर्स की बैठक की गई।&nbsp; बैठक में नैना देवी ब्लॉक रेडी-फड़ी&nbsp; यूनियन के चुनाव कराने का निर्णय लिया गया, जो सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया, कि जो भी रेहड़ी फड़ी वालों की समस्याएं हैं, उन समस्याओं को जिला उपायुक्त के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा।</p>

<p>इनकी समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या यह है, कि रेहड़ी-फड़ी&nbsp; का किराया बहुत वसूला जा रहा है, इनका किराया राजधानी शिमला और बिलासपुर में महीने का 300 रूपये लिया जाता है। उसी तर्ज पर हमसे भी लिया जाए और तह बजारी के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त की जाए। कमेटी सीधे रुप से हमसे तहबाजारी ले और जो तह बाजारी के पैसे मेलों के दौरान ज्यादा लिए जाते हैं। उसे बंद किया जाए और सावन मेले के दौरान हमें ना उठाया जाए। इन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की हैं कि जब कमेटी द्वारा तह बाजारी वसूली जाती है, उसके बावजूद पुलिस द्वारा रेहड़ी-फड़ी वालों को रास्तों को रोकने के कारण चालान करते हैं, उसे बंद किया जाए।</p>

<p>यूनियन ने प्रस्ताव पास किया कि इन सभी मांगों को जिला उपायुक्त&nbsp; बिलासपुर से उठाया जाएगा, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने जिलाधीश बिलासपुर से उपरोक्त समस्या को निपटाने का आग्रह किया, और कहा कि यह सभी रेहड़ी फड़ी वाले अति गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं, इन सभी का आमदनी का यही जरिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

15 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

15 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

16 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

17 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

18 hours ago