हिमाचल

हिमाचल के बिस्मिल्लाह खां सूरजमणि का निधन, शोक की लहर

Surajmani passes away : देश में छोटे बिस्मिल्लाह खां के नाम से मशहूर शहनाई वादक सूरजमणि का देर रात AIIMS बिलासपुर में निधन हो गया। 63 वर्षीय सूरजमणि पिछले कुछ समय से क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस से पीड़ित थे। वह मंडी जिले के नाचन क्षेत्र के चच्योट गांव के निवासी थे और हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कुछ दिन पहले सूरजमणि एक रिकॉर्डिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां से लौटने के बाद उनकी तबियत बिगड़ी। उन्हें मंडी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद हालत गंभीर होने पर AIIMS बिलासपुर रेफर किया गया। देर रात उनका निधन हो गया। सूरजमणि के निधन से पूरे हिमाचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

सूरजमणि की धुन से कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेलों की शुरुआत होती थी, जैसे मंडी शिवरात्रि, कुल्लू दशहरा, चंबा मिंजर और रामपुर लवी मेला। उन्होंने ओमान, दुबई, सऊदी अरब और अमेरिका समेत कई देशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया था। सूरजमणि दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी शहनाई के स्वरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहे।

उनके निधन पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर समेत सैकड़ों कलाकारों और संगीतकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सूरजमणि अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव चच्योट में किया जाएगा।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

Mandi News: 15 अक्तूबर को साक्षात्कार, टेंपररी वर्कमैन के पदों पर भर्ती

ITI Mandi campus interview: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) ग्रेड ए, मंडी में मंगलवार को एक…

1 hour ago

Himachal: 21 साल बाद तृतीय श्रेणी पदों पर नियमित भर्ती, 245 स्पेशल एजुकेटर के पद भरे जाएंगे

  Himachal Special Educator recruitment: हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद तृतीय श्रेणी यानी ग्रुप-सी…

1 hour ago

Hamirpur News: सर्विस लाइन पर कुंडी लगाकर घर के लिए बिजली का जुगाड़ पड़ा महंगा, 1.30 लाख रुपये जुर्माना

Power Theft in Nadaun: नादौन विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का मामला सामने आया है,…

2 hours ago

NPS कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12% महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश

NPS employees Himachal DA update: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत…

14 hours ago

Himachal: केंद्र से 1,479 करोड़ की अग्रिम किस्त, रफ्तार पकड़ेगा विकास

Festive financial boost for Himachal:  वित्तीय संकट से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार…

15 hours ago

Sirmour News: यमुना शरद महोत्सव में जस्सी और बब्बल मचाएंगे धमाल

Yamuna Sharad Festival 2024: नगर निगम पांवटा साहिब द्वारा आयोजित ‘यमुना शरद महोत्सव’ इस वर्ष…

19 hours ago