Categories: हिमाचल

72वें हिमाचल दिवस की परेड शुरू, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

<p>हिमाचल दिवस के मौके पर शिमला के रिज मैदान पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम किया गया। जिसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पुलिस, एनसीसी, होम गार्ड ,एनएसएस,स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों की सलामी ली। इस दौरान राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि इस पहाड़ी प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस उन्नति में हिमाचल की महिला, सैनिकों व मेहनतकश लोगों का अहम योगदान है। देवभूमि हिमाचल वीरभूमि भी है जिसके जवान भारत माता की सेवा में लगे है।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया था। गठन के बाद से हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम कायम किये है। आचार्य देवव्रत ने कहा कि आज प्रदेश में युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन चिंता की बात है । आज के दिन सभी लोगों को नशे को रोकने के लिए संकल्प लेना चाहिए जिससे युवा पीढ़ी की ऊर्जा को प्रदेश के विकास में लगाया जा सके।</p>

<p>इस बार हिमाचल दिवस पर हरियाणा में राज्यपाल आचार्य देवव्रत के गुरुकुल के 47 बच्चों ने मलखम्ब, जिम्नास्टिक और योग का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।आचार संहिता के कारण इस बार जिला स्तर पर कोई कार्यक्रम आयोजित नही किया गया। लोकसभा चुनावों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के मकसद से कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ का आयोजन भी किया गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(652).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

बाहर से आने वाले ऐशगाह न बनाएं हिमाचल को: राज्यपाल

  Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…

1 hour ago

हिमाचल में चलेगा योगी मॉडल, हर भोजनालय पर पहचान पत्र लगाना अनिवार्य

  Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…

2 hours ago

आपसी रंजिश में चली गोलियां, एक गंभीर, भड़के ग्रामीणों ने किरतपुर-नेरचौक फोरलेन किया जाम

  Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…

2 hours ago

ए. शैनामोल मंडी की नई मंडलायुक्त, संदीप कदम को शिमला की जिम्मेदारी

पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…

6 hours ago

HP Board परीक्षाओं में 50% प्रश्न होंगे योग्यता आधारित, जानें नई व्यवस्था

  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…

7 hours ago

Mandi: पति को कुंए में डूबा देख पत्‍नी ने भी लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्‍नी थी आशा…

8 hours ago