Categories: हिमाचल

छठे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला, अब तक कुल 3,911 लोगों को बचाया गया

<p>हिमाचल में भारी बारिश के बाद चले रेस्क्यू ऑपरेशन छठे दिन भी जारी रहा। 23 सितंबर से चले रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक कुल 3,911 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें से 2485 लोगों को रोहतांग टनल के जरिए रेस्क्यू किया गया , जबकि 183 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। वहीं, 1,233 लोगों को सड़क मार्ग से सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।</p>

<p>जानकारी के मुताबिक भारी बारिश और बर्फबारी के बीच अब तक 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें से 9 लोग बारिश और 10 की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। इसके अलावा 532 पक्के मकानों और 2286 कच्चे मकानों को खासा नुकसान पहुंचा है।</p>

<p>प्राकृतिक आपदा में अब तक सरकारी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। पीडब्ल्यूडी को 92701.36 लाख रुपये, आईपीएच को 39191.54 लाख, पावर सेक्टर को 2450 लाख, पशुपालन विभाग को 5.1455 लाख, शिक्षा विभाग को 505.53909 लाख और मत्स्य पालन विभाग को 62.91 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

3 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

6 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago