नीट कॉउंसलिंग में देरी होने से नाराज चल रहे रेजिडेंट डॉक्टर पिछले दो दिन से कुछ घंटों के लिए हड़ताल पर चल रहे हैं। अब रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन आईजीएमसी ने कल यानी 8 दिसंबर को पूरे दिन हड़ताल करने का फैसला लिया है। आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रव्यापी रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा नीट पीजी 2021 की काउंसलिंग में देरी के कारण फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर यह निर्णय लिया है।
रेजिडेंट डॉक्टर के महासचिव अक्षित पुरी ने बताया कि आईजीएमसी में ओपीडी-ओटी की सेवाएं डॉक्टर नहीं देंगे जबकि आपात सेवाएं जारी रहेगी। डॉक्टरों का कहना है कि वे दिन-रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन पीजी नीट 2021 की काउंसलिंग में सरकार द्वारा किया जा रहा विलंब चिंता का विषय है। इससे कार्यरत डॉक्टरों में काम का बोझ बढ़ रहा है। बुधवार को होने वाली हड़ताल को लेकर आईजीएमसी के प्रधानाचार्य को भी अवगत करवा दिया गया है।
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…