Categories: हिमाचल

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बयां की देश के जवानों की वीरता की दास्तां

माइनस डिग्री तापमान में पथरीली सीधी चढ़ाई, छिपने के लिए एक घास का तिनका भी नहीं, ऑक्सीजन कम और दुश्मन 18 हजार फीट की ऊंचाई पर सिर पर बैठा था। बस मन में एक ही जज्बा था कि दुश्मन को अपनी जमीन से खदेड़ कर फतह हासिल करनी है। इसी जज्बे को दिल में लिए 18 ग्रेनेडियर के जवान आगे बढ़े और दुश्मन को खदेड़ कर तोलोलिंग पर भारत का तिरंगा फहराया। इसी तरह टाइगर हिल को फतह किया। देश के जवानों की वीरता की यह दास्तां 18 ग्रेनेडियर यूनिट का नेतृत्व करने वाले और कारगिल युद्ध के हीरो सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बयां की।

वे कहते हैं कि आज भी उन हालात के बारे में सोचता हूं तो सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। युद्ध में एक पल ऐसा नहीं था, जब जवान डगमगाए हों। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध को 20 साल पूरे हो गए, लेकिन ऐसा लगता है मानों कल की ही बात हो। वर्ष 1999 में जब 18 ग्रेनेडियर यूनिट को कारगिल युद्ध में जाने के आदेश हुए तो पूरी यूनिट के नौ सौ के करीब जवान 15 मई को अन्य यूनिट के जवानों के साथ चोटी पर धाक लगाकर बैठे घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए डट गई। 18 ग्रेनेडियर ने टाइगर हिल को दुश्मनों के कब्जे से छुड़ाकर वहां पर अपना तिरंगा फहराया था।

हल्की बर्फबारी और तेज हवाओं के साथ-साथ दुश्मनों की गोलियों का जवाब देते हुए 18 ग्रेनेडियर टीम ने सबसे पहले तोलोलिंग चोटी को फतह किया। युद्ध में दिन के समय जवान छोटे-छोटे पत्थरों के नीचे छिपते थे और वहां से दुश्मनों की हर हरकत पर नजर रखते थे। इस दौरान 18 ग्रेनेडियर के 35 जवानों में जिनमें से तीन हिमाचली थे, शहीद हुए और 95 घायल। घायल और शहीद हुए एक-एक जवान को आठ जवानों द्वारा नीचे पहुंचाया जाता था। कारगिल युद्ध में सभी यूनिट में हिमाचल के 52 जवान शहीद हुए हैं।

खाद्य सामग्री की जगह भरा था असला-बारूद

बकौल खुशाल ठाकुर 18 ग्रेनेडियर की कमांड़ो टीम का नेतृत्व कैप्टन बलवान सिंह ने किया था। जवानों ने अपने खाने के सामान को कम करके उस स्थान पर भी असला और बारूद भर लिया था। कारगिल युद्ध में अदम्य साहस के लिए 18 ग्रेनेडियर को 52 वीरता पुरस्कार दिए गए हैं और 18 ग्रेनेडियर का नेतृत्व करने के लिए उन्हें भी युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया है। खुशाल ठाकुर के अनुसार टाइगर हिल पर भारतीय सेना के तिरंगा लहराते ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के पास गए और उनसे बिना शर्त युद्ध विराम की गुहार लगाई, लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा कि जब तक भारत की सीमा से घुसपैठियों के खदेड़ नहीं दिया जाएगा, तब तक युद्ध विराम नहीं होगा।

हिमाचल की भी हो अपनी रेजीमेंट

ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने बताया कि कारगिल युद्ध के बाद 2007-08 में उन्होंने दोबारा एक वालंटियर के रूप में कार्य किया है और उन चोटियों पर पहुंचे हैं। वहीं, इस साल जैक राइफल ने जोकि कारगिल युद्ध में शामिल नहीं थे और इनमें हिमाचली जवान भी शामिल हैं, एक बार फिर कारगिल चोटी पर गई। किसी भी युद्ध की बात करें तो हिमाचल के जवानों की हर युद्ध में अहम भूमिका रही है और कई जवान मातृभूमि के लिए शहीद भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस है कि आज तक हिमाचल की अपनी कोई रेजीमेंट नहीं है और भर्ती कोटा आज भी उतना ही है जितना 20 साल पहले था।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

2 hours ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

3 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

3 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

3 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

3 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

3 hours ago