Categories: हिमाचल

CRPF से रिटासर्ड जवान ने पारंपरिक खेती छोड़ी, सेब उत्पादन ने बदली तकदीर

जीवन में आगे बढ़ने का अवसर सबको ही मिलता है लेकिन कुछ ही ऐसे लोग होते हैं जो अवसरों का उपयोग कर सफलता प्राप्त कर पाते हैं। कांगड़ा जिला की तहसील शाहपुर से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है गांव दरगेला में रहते हैं। यह प्रगतिशील, मेहनतकश और क्षेत्र के लिए बागवान कर्म चंद अनूठी मिसाल बने। कर्म चंद राज्य सरकार की योजनाओं के सफल कार्यान्वयन और सही दिशा में की गई मेहनत के सुखद परिणामों की जीती जागती मिसाल हैं। उनकी सफलता की कहानी अनेकों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो रही है और बड़ी संख्या में लोग स्वरोजगार लगाने को प्रेरित हो रहे हैं।

सीआरपीएफ से 2008 में सेवानिवृत होने के पश्चात कर्म चंद ने अपनी जमीन में अपने परिवार सहित खेती बाड़ी का काम शुरू कर दिया। लेकिन उनका मन कुछ और अच्छा करने को कर रहा था। वो चाहते थे कि कुछ ऐसा काम शुरू करूं जिससे आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो और गांव का नाम भी रोशन हो सके। उनके ध्यान में आया कि क्यों ने खेतों में सेब के पौधे लगाएं जाएं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क साधा और सेब उत्पादन बारे आवश्यक परामर्श लिया। उन्होंने 2 साल पूर्व सेब का बागीचा उद्यान विभाग की सहायता से लगाया। उन्होंने 500 के करीब पौधे लगाए हैं जिनमे पिछले साल से सैंपल आना शुरू हो गये हैं। वह सेब को पूर्णतयः प्राकृतिक रूप से उगाते हैं। उनके इस कार्य में उनका पूरा परिवार उनका सहयोग करता है।

कर्म चंद बताते हैं कि विभागीय अधिकारी रैत की देख रेख और निर्देशानुसार इस बगीचे की देखभाल की जा रही है। उनके अन्य दो भाईयों ने भी सेब के बगीचे लगाये हैं और अब इस गांव में लगभग 1500 फलदार सेब के पौधे लगे हैं। उन्होंने बताया कि वे सेब को 100-150 रुपये प्रति किलो की दर से गगल और शाहपुर में भी बेच देते हैं और काफी सेब घर-द्वार पर ही बिक जाता है। करम चंद बताते हैं कि उन्होंने अन्ना और डोरसेट किस्म के पौधे नेवा प्लांटेशन गोपालपुर से लेकर विभागीय देख-रेख पर दो साल पहले लगाए। इनकी खेती पूर्णतयः प्राकृतिक है।

8.5 कनाल भूमि में किया पौधारोपण

रैत विकास खंड के कार्यकारी बागवानी अधिकारी संजीव कटोच ने बताया कि विभाग द्वारा बागवान को 8.5 कनाल भूमि में पौधारोपण हेतू 17 हजार रुपये, औला अवरोधक जाली हेतू 56 हजार 518 रुपये, टपक सिंचाई और पॉवर टिलर, जल भंडारण इकाई की स्थापना हेतू भी अनुदान उपलब्ध करवाया गया है। सेब की खेती से बागवान अपनी आर्थिकी सुधार सकते हैं पर इसकी बागवानी की वैज्ञानिक जानकारी होना आवश्यक है। विषय विशेषज्ञ रैत डॉ. संजय गुप्ता का कहना है कि उनकी टीम किसानों को हमेशा बागवानी हेतू प्रेरित करते रहते हैं। बागवानी सम्बन्धी कार्यों से खेती की आय में अधिक बढ़ोतरी होती है व वर्तमान में विभाग की कई योजनाएं धरातल पर चल रही हैं जिनका लाभ कोई भी ले सकता है।

उप निदेशक दौलत राम वर्मा का कहना है कि सेब उत्पादन के क्षेत्र में कांगड़ा जिले में बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है और यहां के किसान सेबों की खेती में विशेष रूचि ले रहे हैं। इससे वे स्वरोजगार लगा कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के इच्छुक व्यक्तियों को उद्यान विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ लेना चाहिए।

क्या कहते हैं जिलाधीश

जिलाधीश राकेश कुमार प्रतापति का कहना है कि बागवानी गतिविधियां स्वरोजगार का उत्तम विकल्प हैं और प्रदेश सरकार द्वारा लोगों विशेषकर युवाओं को बागवानी को स्वरोजगार के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बागवानी क्षेत्र में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप में लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। बागवानी एवं कृषि हिमाचल की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार हैं। राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से हिमाचल ने इस क्षेत्र में देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। विभिन्न प्रकार की कृषि एवं बागवानी गतिविधियों के लिए अत्यन्त उपयुक्त प्रदेश की जलवायु का भरपूर लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार इससे संबंधित सभी गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

Samachar First

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: 13 से 19 अक्तूबर तक भव्य आयोजन, 332 देवता होंगे शामिल

Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ  13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…

1 hour ago

हमीरपुर में नहीं जलेंगे दशहरे के पुतले, लोगों ने सरकार से की आयोजन की मांग

No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…

2 hours ago

Himachal: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर को हमीरपुर में

Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…

2 hours ago

रतन टाटा के बाद नोएल टाटा को मिली टाटा ट्रस्ट की कमान

Ratan Tata successor Noel Tata:  नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…

2 hours ago

Himachal: एग्रीकल्चर सर्टिफिकेट के लिए 20 हजार मांगे, पटवारी रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…

2 hours ago

आरएस बाली ने ब्रजेश्वरी मंदिर में परिवार सहित की पूजा-अर्चना, पूर्णाहुति डाली

RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…

2 hours ago