हिमाचल

PM मोदी की रैली के लिए सजने लगा रिज, CM ने लिया तैयारियों का जायजा

केंद्र की मोदी सरकार अपने 8 साल के कार्यकाल का जश्न एतिहासिक रिज मैदान पर करने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को केंद्र सरकार के 8 साल पूरा होने पर शिमला आ रहे हैं. जिसके लिए शिमला के रिज मैदान को दुल्हन की तरह सजाया संवारा जा रहा है. मोदी रिज से देश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम देश भर के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। ऐतिहासिक रिज मैदान पर रैली को लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री वर्चुअली देश भर से 17 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से रूबरू होंगे। पीएम 30 मिनट तक लाभार्थियों से बात करेंगे। तैयारियों का जायज़ा लेने मुख्यमंत्री स्वयं रिज मैदान पर पहुँचे और खामियों को दुरुस्त करने के ज़रूरी दिशानिर्देश दिये.

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए गौरव के क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने पर रैली के लिए शिमला को चुना है. सभी जिला मुख्यालयों को वर्चुअल जोड़ा जायेगा. हिमाचल के लिए ये बड़ी घडी है जिसका लाभ प्रदेश को मिलेगा. मौसम खराब रहने की स्थिति में भी वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी. रोड़ शो के लिए फिलहाल पीएमओ से अभी अनुमति नहीं मिली है.

विपक्ष के हमलों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा की विपक्ष हिमाचल में अपनी बारी की सरकार बनाने के झूठे सपने देख रहा है. कांग्रेस की 50 साल तक बारी नहीं आएगी. मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल के लोग मोदी के दौरे पर उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

5 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

5 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

6 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

6 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

6 hours ago