हिमाचल

आईजीएमसी में आर.के.एस.कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक पर

  • 31 अगस्त तक 8 से 2 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी,
  • रेगुलर पे स्केल की कर रहे मांग,
  • 2 सितंबर से पूरा दिन हड़ताल पर जाने की दी सरकार को चेतावनी,
  • आईजीएमसी में पर्ची न बनने से मरीजों को उठानी पड़ेगी परेशानी।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में एक बार फिर मरीजों की परेशानियां बढ़ गयी है क्योंकि अस्पताल के आर. के. एस. कर्मचारी रैगुलर पे स्केल की मांग को लेकर मंगलवार से 31 अगस्त तक सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक पैनडाऊन स्ट्राइक पर चले गए हैं और 31 अगस्त तक मांग नहीं मानी गई तो 2 सितंबर से पूरे दिन हड़ताल पर जाएंगे।

आर.के.एस.कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अरविंद पाल ने कहा कि आई.जी. एम. सी. मे 2016 में 36 आर.के.एस कर्मचारियों को और उसके बाद 2019 में एक कर्मचारी को रेगुलर पे स्केल सरकार की नोटीफिकेशन के आधार पर दिया जा चुका है लेकिन 2021 में आर के एस के तहत 55 कर्मचारी आठ साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन सरकार रेगुलर पे स्केल नहीं दे रही है। सरकार 2016 की तर्ज पर 55 आरकेएस कर्मचारियों को रेगुलर पे स्केल देने की अधिसूचना जारी करे अन्यथा 2 सितंबर से पूरे दिन हड़ताल की जाएगी।

आर.के.एस.कर्मचारी संघ के महासचिव विनोद ने बताया कि आर.के.एस कर्मचारी काउंटर पर 2 बजे तक सेवाएं नहीं देंगे सिर्फ एक काउंटर पर आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्ची बनेगी और कैश लेंगे, अन्य ओ.पी.डी. के लिए पर्ची व कैश सुविधा बंद रहेगी। कर्मचारियों ने बताया कि आई. जी. एम. सी. की तर्ज पर नाहन व टांडा मैडीकल कालेज के कर्मचारियों को भी रैगुलेर पे स्केल मिल चुका है इसलिए उन्हें भी इसी तर्ज पर रैगुलर पे स्केल मिलना चाहिए।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

9 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago