Categories: हिमाचल

भू-स्खलन से उदयपुर- किलाड़ मार्ग दो दिनों से बंद, बीआरओ कर रही दिन-रात काम

<p>जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर और चंबा जिला के किलाड़ को आपस में जोड़ने वाला उदयपुर-किलाड़ मार्ग दो दिनों से यातायात के लिए बंद पड़ा है। दो दिन पहले हुए भू-स्खलन की वजह से मार्ग पूरी तरह से बंद है। मार्ग को बहाल करने में बीआरओ के जवान जुटे हुए हैं</p>

<p>इस मार्ग में भूस्खलन होने के कारण दो पुलों को क्षति पहुंची है और मार्ग पर मलबा गिरा है। हालांकि दो दिनों के भीतर बीआरओ के जवानों ने सड़क पर गिरा मलबा काफी हद तक हटा दिया है, लेकिन पुलों को अभी तक वाहनों की आवाजाही के लिए दुरूस्त नहीं किया जा सका है। आवासीय आयुक्त पांगी रोहित राठौर ने बताया कि बीआरओ के जवान दो दिनों से मार्ग बहाली करने में जुटे हुए हैं और काफी हद तक मार्ग पर गिरे मलबे को हटा दिया गया है। पुलों की मरम्मत करना बाकी है। पुलों की मरम्मत पूरी होते ही वाहनों की आवाजाही इस मार्ग में आरंभी हो जाएगी।</p>

<p>उन्होंने बताया कि कारू नाला और कुरचेड़ पुल पिछले दिनों हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ के जवान पूरी तरह से मार्ग को बहाल करने में जुटे हुए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

12 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

12 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

13 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

13 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

14 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

14 hours ago