Categories: हिमाचल

धर्मशालाः शांत नगर सकोह की सड़क की हालत दयनीय, आये दिन बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

<p>धर्मशाला में स्थित रेडियो कॉलोनी से शांत नगर बार्ड नंबर 8 (गदियाड़ा) लिंक रोड़ की खस्ता अत्यंत दयनीय हो चुकी है। जिसके चलते स्थानीय लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस लिंक रोड पर पहले पंचायत द्वारा मरम्मत करवाई जाती थी पर जबसे यह रोड कॉरपोरेशन (स्मार्ट सिटी) के अधीन हुआ है तबसे इस रोड़ की अनदेखी की गई है। किसी ने आज तक इस रोड की सुध नहीं ली है और न ही इस रोड में नालियां बनीं हैं जिसके चलते बरसात में लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड रहा हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6472).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

<p>यहां लगभग 300 से ज्यादा नागरिक रह रहे हैं। जिनके घर रोड़ के किनारे हैं वे अपने खर्च पर इस सड़क की मरम्मत करवाते रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि धर्मशाला की गलियां औऱ रोड चकाचक हैं पर इन सबकी तुलना की जाये तो यह रोड बहुत ही दयनीय हालत में है। सभी नागरिकों का प्रशासन से सवाल है कि क्या वे स्मार्ट सिटी का हिस्सा नहीं हैं। रोड खराब होने के कारण आये दिन दोपहिया वाहन चालकों को भी दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यहां रहने वाले सभी लोगों ने प्रशासन से इस रोड की सुध लेने का आग्रह किया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

1 hour ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

2 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

2 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

2 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

14 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

14 hours ago