भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद प्रदेश में जल्द ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार: CM

<p>भाजपा में मची उथल पुथल के बाद आखिरकार नवनियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कमान संभाल ली है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ. राजीव बिंदल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया। इसी बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मंत्रिमंडल के भी संकेत दे दिए हैं।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार अध्यक्ष बना है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है मेहनती नेता है निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए कि जल्द ही प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।</p>

<p>उधर भाजपा कार्यालय दीपकमल में सुरेश कश्यप ने आज विधिवत रूप भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। सुरेश कश्यप ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसके लिए पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा और 2022 मे भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। सांसद होने के नाते वह प्रदेश और केन्द्र के बीच कड़ी का काम करेंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(6471).jpeg” style=”height:100px; width:802px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

2 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

3 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

3 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

3 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

15 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

15 hours ago