Categories: हिमाचल

बर्फबारी के कारण पर्यटकों के लिए बंद हुआ रोहतांग दर्रा

<p>रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमती नहीं है। मौसम खराब होने और रविवार शाम को हिमपात होने के बाद प्रशासन ने ये फैसला लिया है।</p>

<p>बीते सप्ताह हुई दो से ढाई फीट बर्फबारी के बाद बीआरओ ने दर्रा बहाल कर दिया था, लेकिन फिर से मौसम खराब होने और रविवार शाम को हिमपात होने पर दर्रा सैलानियों के लिए बंद कर दिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मनाली प्रशासन ने गुलाबा तक ही सैलानियों को जाने की अनुमति दी है। इन दिनों पर्यटन स्थल गुलाबा सैलानियों का स्नो प्वाइंट बना हुआ है। रविवार को 400 से अधिक पर्यटक वाहन गुलाबा पहुंचे। हालांकि गुलाबा में पार्किंग की व्यवस्था बेहतर न होने से कारण घंटों ट्रैफिक जाम लग रहा है।</p>

<p>डीसी कुल्लू यूनुस का कहना है कि रोहतांग दर्रे में पैदल राहगीरों की मदद को प्रशासन मंगलवार को रेस्क्यू पोस्ट स्थापित कर रहा है। अब रोहतांग दर्रे पर वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

25 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

59 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago