Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति: छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ रोहतांग दर्रा

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पिति का प्रवेश द्वार रोहतांग दर्रा छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। रोहतांग मार्ग के बहाल होते ही जनजातीय जिला लाहौल-स्पिति का लाहौल व चंबा जिला का पांगी क्षेत्र शेष विश्व से जुड़ गया। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा भारी बर्फबारी के कारण मध्य दिसम्बर 2018 में यातायात के लिए बंद हो गया था और जनजातीय जिलों का शेष विश्व से सड़क संपर्क पूरी तरह बंद हो गया था।

यूनुस ने कहा कि रोहतांग सैलानियों अभी कुछ इंतजार करना होगा उन्होंने बताया कि प्रशासन और बीआरओ रोहतांग के आसपास पार्किंग की व्यवस्था करने में लगा है जबकि पार्किंग की व्यवस्था हो जाएगी तो उसके बाद सैलानियों के वाहनों को भी मढ़ी से आगे रोहतांग जाने की अनुमति दी जाएगी।

उपायुक्त यूनुस ने बताया कि बहरहाल अभी रोहतांग दर्रे से जनजातीय जिलों को जाने वाले छोटे वाहनों को ही अनुमति प्रदान की गई है। इससे लाहौल-स्पिति तथा पांगी की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लोगों का लंबे समय से रूका आवागमन बहाल होने से निश्चित तौर पर उनमें खुशी और एक नई ऊर्जा उत्पन्न करेगा।

यूनुस ने कहा कि सीमा सड़क संगठन ने मनाली-रोहतांग-केलांग-जिंगजिंगबार सड़क को खोलने में दिन-रात कड़ी मशक्कत की है, इसके लिए वह बधाई और प्रशंसा के पात्र हैं। माईनस 30 डिग्री तक के तापमान में समन्दर तल से 3500 से 4000 मीटर की ऊंचाई पर सड़क खोलने का कार्य करना निश्चित तौर पर चुनौतिपूर्ण है।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

6 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

7 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

7 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

8 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

9 hours ago