Categories: हिमाचल

पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए 196 करोड़ रुपये मंजूर, 5 चरण में होगा निर्माण: कपूर

<p>सांसद किशन कपूर ने कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। प्रारंभिक तौर पर 196 करोड़ 48 लाख रूपये की धनराशि भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने&nbsp;कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन को पांच भागों में विभाजित किया गया है। इसमें पहले चरण में पंजाब बोर्डर से सियूणी तक, सियूणी से परौर, परौर से चौंतड़ा, चौंतड़ा से पधर और पधर से मंडी शामिल है।</p>

<p>सांसद ने कहा कि भूमि अधिग्रहण और लोगों को उचित समय पर मुआवजा भी दिया जाएगा ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को समस्या नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में हिमाचल को पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत प्रदेश में 1104 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। केंद्र और प्रदेश सरकार ने राज्य के विकास को नई गति प्रदान की है।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आम जनमानस को केंद्र बिंदु बनाकर योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थितियों से निपटने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रभावशाली कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस महामारी से उत्पन्न विकट आर्थिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा और सीधे तौर पर जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद सुनिश्चित की गई है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

3 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago