हिमाचल

RS बाली ने प्रियंका गांधी को हिमाचल से राज्यसभा भेजने की उठाई मांग

राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व विधायक आरएस बाली ने प्रियंका गांधी को हिमाचल से राज्यसभा में जाने की मांग की है. उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा में जाना प्रदेश के लिये गौरव की बात होगी.

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली ने प्रियंका गांधी को राज्यसभा के लिए आदर्श कैंडिडेट करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के राज्यसभा में चुने जाने से हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व सशक्त होगा और प्रदेश के हितों की पैरवी जोरदार ढंग से हो पाएगी.

आरएस बाली ने प्रियंका गांधी से हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व स्वीकार करने का आग्रह किया है. आरएस बाली ने कहा कि प्रियंका गांधी देश की तेजतर्रार नेता हैं और हिमाचल प्रदेश के साथ उनका गहरा ताल्लुक रहा है.

निवर्तमान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में उनकी निर्णायक भूमिका रही है. कांग्रेस की 5 गारंटियों को निर्धारित करने में उनका विशेष मार्गदर्शन रहा है. प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने प्रखर और अग्रणी भूमिका निभाई है. जन संवाद से लेकर बड़ी रैलियों में वो व्यक्तिगत रूप में शामिल रही हैं.

बाली ने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश के साथ भावनात्मक जुड़ाव है। इसी के नाते उन्होंने अपना एकमात्र घर हिमाचल प्रदेश में बनाया है और प्रदेश की सरजमीं में बसने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा में पहुंचना समूचे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे देश की संसद में प्रदेश की बुलंद होगी. आरएस बाली ने प्रियंका गांधी से, हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा के लिए नामांकन दाखिल करने का अनुरोध किया ताकि उन्हें भरपूर समर्थन देकर राज्य सभा भेजा जा सके.

Kritika

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

6 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

6 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

6 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

6 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

6 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

6 hours ago