हिमाचल

RS बाली ने लोगों के साथ सुना महामाई का जागरण और सुनी जनसमस्याएं

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उस्तेहड़ (बडूं ) और गुगलाहर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और उसके उपरान्त भक्तों के साथ मिलकर महामाई का जागरण सुना।

उन्होंने लोगों साथ बातचीत करते हुए कहा हमारे भारत की संस्कृति विश्व में अनूठी है। भारत बर्ष देवी देवताओं का देश है। हम सभी को जागरण और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से विशेष संस्कार मिलते हैं। उन्होंने सभी से माता-पिता की सेवा करने की अपील की।

उन्होंने उस्तेहड़ (बडूं ) शिवधाम मंदिर कमेटी को शेड निर्माण के लिए 2 लाख रुपये और 4 सोलर लाइट दीं साथ ही 1 पानी का टैंक निर्माण करने के लिए कहा। उन्होंने शमशान घाट तक की सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए दिए। RS बाली गुगलाहर नागा पाण्डव युवा क्लब भी पहुँचे और यहां भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों की समस्याएं भी सुनी और उनका जल्द निवारण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में आरएस बाली सहित दिवाकर, जगत राम, धर्म चंद, लाला स्वरूप चंद, सोनमल अमरनाथ और ग्रामीण मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

14 mins ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

16 mins ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

18 mins ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

20 mins ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

23 mins ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

18 hours ago