हिमाचल

कर्मचारियों-नागरिकों-सफाई कर्मियों ने दिलाया नगरोटा को सम्मान: बाली

धर्मशाला: स्वच्छता सर्वेक्षण में नगरोटा बगबां के अव्वल रहने पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने नगर परिषद के अधिकारियों कर्मचारियों तथा नगरोटा बगबां के सभी नागरिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार तथा नागरिकों के आपसी समन्वय के साथ ही नगरोटा बगबां को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छता में बेहतर बनाने के प्रयास करने वाले अधिकारियों, नागरिकों तथा सफाई कर्मचारियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा ताकि बेहतरीन कार्य करने की सभी को प्रेरणा मिल सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां विस क्षेत्र को पूरे राज्य भर में एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए सामूहिक प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता पर विशेष फोक्स किया गया है। इस के लिए सभी अधिकारियों तथा नागरिकों की ओर से रचनात्मक सहयोग भी मिल रहा है।

आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा शहर के चरणबद्व विकास के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को हर संभव मदद मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगरोटा शहर के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है ताकि स्वच्छता के साथ साथ पर्यटन को भी विकसित किया जा सके। आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा विस क्षेत्र में स्वच्छता के साथ साथ अनछुए पर्यटक स्थलों को विकसित करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि पर्यटन की दृष्टि से भी नगरोटा विस क्षेत्र बेहतर गंतव्य बन सके।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने हमेशा ही विकास की दृष्टि से नगरोटा विस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है तथा इसी परंपरा को कायम रखते हुए नगरोटा के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

Kritika

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

10 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago