हिमाचल

कर्नाटक चुनाव में RS बाली का धुंआधार प्रचार, बोले-हिमाचल के बाद कर्नाटक में बनेगी कांग्रेस सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कैबिनेट मंत्री रैंक RS बाली कर्नाटक विधानसभा चुनावों में जोरशोर से प्रचार में लगे हैं. पिछले कुछ दिनों से RS बाली चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के लिए मजबूती से डटे हुए हैं. उन्हें येल्लापुर विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है.

इस विधानसभा में वह जनसभाएं कर जनता को कांग्रेस के विजन से रूबरू करवा रहे हैं. साथ ही साथ जनता के बीच की एक अलग छाप छोड़ने की कोशिश में जुटे हैं.

आपको बता दें RS बाली हिमाचल प्रदेश के पहली बार के विधायक हैं और सुक्खू सरकार में युवा मंत्री हैं. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाने में RS बाली का अहम योगदान रहा है. उन्होंने हिमाचल में रोजगार यात्रा कर भाजपा के खिलाफ एक अलग माहौल बनाया था और अब वह कर्नाटक में भी दिन रात कांग्रेस की जीत के लिए महनत कर रहे हैं.

RS बाली कर्नाटक की येल्लापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीएस पाटिल के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. RS बाली वीएस पाटिल की जीत के साथ जनता से कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्व बहुमत की सरकार बनाने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने कहा की लोगों का अपार विश्वास और जनसमर्थन कर्नाटक में बदलाव की कहानी स्वयं बयां कर रहा है.

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बतौर आब्जर्वर भेजा. इतने बड़े प्रदेश में इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी का शुक्रगुज़ार हूं.

कर्नाटक की जनता से किए गए कांग्रेस के ये 5 वादे पहली कैबिनेट में पूरे होंगे.

• गृह ज्योति: परिवारों को 200 यूनिट फ्री बिजली
• गृह लक्ष्मी: महिलाओं को ₹2,000/माह
• अन्न भाग्य: परिवार के हर सदस्य को 10 किलो चावल/माह
• युवा निधि: 2 साल तक ग्रेजुएट को ₹3,000/माह, डिप्लोमा होल्डर को ₹1,500
• महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा
Kritika

Recent Posts

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी: कंगना रंनौत

विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण…

42 mins ago

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

1 hour ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

4 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

7 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

8 hours ago