Categories: हिमाचल

ज्वाली में संदिग्ध बंदूकधारी निकले शिकारी, पुलिस ने रात भर चलाया सर्च ऑपरेशन

<p>कांगड़ा के ज्वाली में हथियारबंद लोगों के दिखने की बात अफवाह निकली। एक युवक ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि कुछ हथियारबंद ज्वाली के पास नहर गला में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की क्यूआरटी ने लोगों के साथ मिलकर रात भर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन के बाद आतंकियों के होने की खबर सिर्फ अफवाह निकली।</p>

<p>पुलिस ने उस युवक से भी पूछताछ की जिसने संदिग्ध लोगों के होने की सूचना पुलिस को दी थी। इस बारे में डीएसपी ज्वाली ज्ञान चंद ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके में क्यूआरटी के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों से भी पूछताछ की। ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला जिसके आधार पर कहा जा रहा था कि यहां कोई आतंकी है। जिस युवक ने सूचना दी थी उस युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि हथियार लेकर घूम रहे लोगों के पास कोई आधुनिक वैपन नहीं था। बल्कि, उनके पास डबल बैरल बंदूक थी।</p>

<p>पूछताछ से यहीं बात निकल कर सामने आई है कि ये कोई आतंकी नही थे। बल्कि, कोई स्थानीय शिकारी थे। डीएसपी ज्ञान चंद ने बताया कि उन लोगों की भी तलाश की जा रही है जो इलाके में शिकार करने गए थे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही है। &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग भर्ती जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

हिमाचल पुलिस में कांस्‍टेबल नहीं अब कमांडो भर्ती, नवरात्र में लोक सेवा आयोग जारी करेगा विज्ञापन

  Shimla: हिमाचल पुलिस में कमांडो भर्ती होगी। कांस्‍टेबल के बदले भर्ती हो रही इस…

2 hours ago

शिव सेना नेता और अभिनेता गोविंदा को लगी अपनी ही रिवॉल्वर से गोली, अस्पताल में भर्ती

New Delhi: बॉलीवुड एक्टर और शिव सेना लीडर गोविंदा अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में…

3 hours ago

मंगलवार का राशिफल: जानें क्या कहती हैं आपकी राशि

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज अपने व्यक्तिगत कार्यों…

4 hours ago

1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद रोहतांग में बरामद

  ANI/New Delhi। 1968 के IAF विमान हादसे के चार शव 56 साल बाद हिमाचल…

4 hours ago

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण को समर्पित सुक्खु सरकार: बाली

नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala:  मुख्यमंत्री ठाकुर…

14 hours ago